{"_id":"602ae62d8ebc3ee9032e24fa","slug":"3581-healthworkers-loss-the-last-chance-of-corona-vaccination-city-news-mbd3797468180","type":"story","status":"publish","title_hn":"3581 स्वास्थ्य कमियों ने आखिरी मौका भी गंवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3581 स्वास्थ्य कमियों ने आखिरी मौका भी गंवाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सुरक्षा के लिए खुद को जोखिम में डालने वाले कोरोना योद्धाओं ने आखिरी मौका भी गंवा दिया। सोमवार को सिर्फ 27 फीसदी ही छूटे स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। 3581 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण कराने नहीं आए। वहीं 37 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे।
जिले में टीकाकरण रह गए स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को टीका लगाया जाना था। इसके लिए जिले के 37 केंद्रों पर टीकाकरण के 46 सत्र में 4952 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन केंद्रों पर सिर्फ 1371 स्वास्थ्य कर्मी ही पहुंचे। 3581 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आए। वहीं सोमवार को ही छह केंद्रों पर 478 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। लेकिन 441 स्वास्थ्य कर्मी ही टीका लगवाने आए। 37 स्वास्थ्य कर्मी दूसरी डोज के लिए नहीं पहुंच पाए।
- कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से रह गए स्वास्थ्य कर्मियों को 19 फरवरी को मौका है। उन्हें टीका लगाया जाएगा। लेकिन पहली डोज से रह गए स्वास्थ्य के लिए अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी