फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   35 coaching centres inspected in two days, one centre sealed

Moradabad News: दो दिन में 35 कोचिंग सेंटरों की जांच, एक सेंटर किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
35 coaching centres inspected in two days, one centre sealed
मुरादाबाद। दमकल विभाग की टीमों ने दो दिन में जिले के 35 कोचिंग सेंटरों की जांच की है। मंगलवार को सिविल लाइंस संचालित एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। यहां जांच में न तो अग्निशमन यंत्र सही मिले और न ही फायर एनओसी थी। इसके अलावा पांच अन्य कोचिंग सेंटरों को भी नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि कोचिंग सेंटर, मॉल, स्कूल कॉलेज व अन्य संस्थानों की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को टीमों ने कांठ रोड पर तीन नामचीन कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। यहां एक कोचिंग सेंटर में अग्निश्मन उपकरण खराब मिले। इसके अलावा टीम ने प्रकाश नगर चौराहा, रामलीला मैदान, जाट कॉलोनी में कोचिंग की जांच गई। वहीं ठाकुरद्वारा में तीन कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस के कोचिंग सेंटर में मिली खामियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। मंगलवार एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ इस कोचिंग सेंटर को सील करा दिया है। सीएफओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि पांच और कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed