फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 swimmers selected for state level competition

Moradabad News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए 33 तैराक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
33 swimmers selected for state level competition
मुरादाबाद। सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के स्वीमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता हुई। मंडलीय प्रतियोगिता में यूपी, सीबीएसई आदि सभी बोर्ड के विद्यार्थी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई, फ्री स्टाइल में अपना हुनर दिखाया। बालक व बालिका वर्ग में से 33 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए। इसमें जनपदीय प्रतियोगिता से चुने गए 50 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में बालक व बालिका खिलाड़ियों के लिए हुई। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चार से छह सितंबर तक कानपुर में होगी। प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर, विद्यालय के निदेशक राजीव गोयल, प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आध्या, तवशी, देवांगी, प्रधि, आरोही, ऐश्वर्या, दीक्षा, ईशी, आकांक्षा, नव्या, दिशा का चयन हुआ। बालक वर्ग में विप्रांश, ओम, यश, अधिराज, हर्ष, रियांश, ओम वर्धन, शौर्य, अथर्व, कौस्तुभ, शुभ, ओजस्व, कृष्णा, सहज ढींगरा, विनायक, अल्तमश अली, केशव, मोहम्मद अशवाज, अरुम, विशाल, मोहम्मद दिलशाद, सुमित का चयन हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक स्वीमिंग कोच रवि शर्मा, विनीत, सागर, सुंदरम आदि रहे। प्रधानाचार्य डॉ. घावरी ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जबकि अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed