फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 kg hemp recovered from car

सिविल लाइन में वाहन चोकिंग के दौरान कार से 33 किलो गांजा बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
33 kg hemp recovered from car
मुरादाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक कार से 33 किलो गांजा बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तराखंड के अल्मोड़ा से मादक पदार्थ लाकर यूपी समेत अन्य राज्यों में बेचता था।
विज्ञापन

शनिवार की रात को चौकी फकीपुरा की टीम एसआई शीशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में किला तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टीम ने वहां से गुजर रही एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार की गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को घेर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 33 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस कार सवार चारों युवकों को थाने ले गई। पकड़े गए तस्कर बिट्टू, नितिन चौहान, विमल चौहान निवासी थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर व गोपाल सिंह सिविल लाइंस मुरादाबाद का रहने वाला है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अल्मोड़ा से मादक पदार्थों की तस्करी कर यूपी समेत अन्य राज्यों में बेचते थे। इस गिरोह के सदस्य पिछले वर्ष भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के भतरोज खान थाने की पुलिस द्वारा जेल भेजे गए थे। इनके खिलाफ मुरादाबाद जनपद के महिला थाने, सिविल लाइंस और अमरोहा के रजबपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने चारों तस्करों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया है। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक सहंसरवीर सिंह ने बताया कि चारों तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed