फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3271 students appeared in the exam in 128 schools of the district

Moradabad News: जिले के 128 विद्यालयों में 3271 विद्यार्थियों ने दी परख परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
3271 students appeared in the exam in 128 schools of the district
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मानव संशाधन विकास मंत्रालय और सीबीएसई की ओर से बुधवार को जिले के 128 विद्यालयों में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 का आयोजन किया गया। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इससे शिक्षा गुणवत्ता को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
इस परीक्षा के लिए मुरादाबाद के कुल 131 विद्यालयों का चयन किया गया था। कक्षा 3 के 41, कक्षा 6 के 40 व कक्षा 9 के 50 विद्यालयों में परीक्षा होनी थी। इसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, मदरसा, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को शामिल किया गया था। जिला समन्वयक प्राचार्य डायट बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि जनपद मुरादाबाद में कुल 128 विद्यालयों में परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन

कक्षा 3 के दो विद्यालयों में पांच से कम नामांकन होने के कारण एवं कक्षा में एक मदरसा विद्यालय बंद पाए जाने के कारण जनपद के कुल तीन विद्यालयों में सर्वे नहीं किया गया। परख परीक्षा में जनपद मुरादाबाद में 1732 बालक, 1539 बालिकाओं सहित कुल 3271 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं, कुल 383 शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही राज्य व जनपद की रैंकिंग निर्धारित की जाती है, जिसके अनुरूप राज्य के लिए शिक्षा में सुधार के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed