फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   32 new corona positive in moradabad

संक्रमित व्यवसायी की मौत, 32 नए कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
32 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। बिजनौर के नूरपुर निवासी कोरोना संक्रमित व्यवसायी की टीएमयू में मौत हो गई। शुक्रवार को सीएमओ के आवास पर काम करने वाले माली, परिवार नियोजन की सुपरवाइजर एवं उसके परिवार के चार सदस्य और लोको पायलट समेत 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में किर्गिस्तान से लौटा एमबीबीएस का छात्र और जेल में तैनात फार्मासिस्ट एवं उसका बेटा भी संक्रमित आया है। संक्रमित मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर दिया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 683 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि नूरपुर बिजनौर निवासी कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय व्यवसायी की टीएमयू में गुरुवार देर रात मौत हो गई। व्यवसायी हसुपुरा गांव का रहने वाला था और नूरपुर में एक नामी कंपनी का होलसेल डीलर था। शुगर का लेबल बढ़ने पर कुछ दिन पहले व्यवसायी को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही उसका कोरोना सैंपल हुआ और पॉजिटिव आया। गुरुवार को व्यवसायी की हालत बिगड़ने पर उसे टीएमयू में रेफर किया गया। टीएमयू में देर रात व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में व्यवसायी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

साईं अस्पताल की 46 वर्षीय वार्ड आया पॉजिटिव आई हैं। वार्ड आया आदर्श नगर में रहती हैं। अस्पताल के स्टाफ कर्मियों के संक्रमित आने के बाद आठ जुलाई को एहतियातन सभी कर्मियों के सैंपल कराए गए थे। गुरुवार को ही एमएस समेत चार कर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं। इससे पहले भी तीन कर्मी संक्रमित आए हैं। आशियाना निवासी 52 वर्षीय महिला और जयपुर से लौटा साफ्टवेयर इंजीनियर भी संक्रमित आया है। बैंक कालोनी निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर दो जुलाई को लौटा है। इसके बाद बुखार की शिकायत पर उसका सैंपल हुआ था। दसवां घाट निवासी 35 वर्षीय मसाला व्यवसायी और उसकी 25 वर्षीय पत्नी संक्रमित आई है। किर्गिस्तान से लौटा 21 वर्षीय एमबीबीएस का छात्र संक्रमित आया है। छात्र 26 जून को लौटा है और हिमगिरी कालोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ आवास में तैनात 49 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मी, 29 वर्षीय उसका बेटा और 26 साल की बहू भी पॉजिटिव आई हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मी को बुखार की शिकायत थी। कर्मी ने अपने साथ एहतियातन परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल कराया था। कर्मी समेत परिवार के तीन लोग संक्रमित आए हैं। गांधी नगर में रहने वाले एक डाक्टर का 21 वर्षीय ड्राइवर संक्रमित आया है। गुरुवार को ही डाक्टर के घर पर काम करने वाली डबल फाटक के पास रहने वाली युवती भी पॉजिटिव आई थी। जेल में तैनात 52 वर्षीय फार्मासिस्ट और उसका 25 साल का बेटा भी पॉजिटिव आया था। फार्मासिस्ट कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। फकीरपुरा निवासी 60 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव है। महिला सांस लेने में परेशानी के चलते पिछले छह दिनों से टीएमयू में भर्ती है।
रहमत नगर निवासी 43 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय बेटी और 12 बेटा संक्रमित आया है। महिला का पति पीतल की पॉलिस का काम करता है और मंगलवार को ही संक्रमित आया है। काजी की सराय निवासी 17 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित है। किशोरी का पिता कचहरी में काम करता है और मां पहले से ही संक्रमित है। काजी की सराय निवासी 13 साल का किशोर पॉजिटिव आया है। किशोर के परिवार में कोई संक्रमित नहीं है। आठ जुलाई को कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की वैन आई थी और उसी में कालोनी के लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग में परिवार नियोजन कार्यक्रम की 59 वर्षीय सुपरवाइजर, उनका 60 वर्षीय पति, 34 वर्षीय बेटा और 33 वर्षीय भतीजा भी संक्रमित आए हैं। सुपरवाइजर का परिवार लाजपत नगर में रहता है और पति की चौराहा गली में बर्तनों की दुकान है। ताड़ीखाने में मेडिकल स्टोर संचालक संक्रमित आया है। मेडिकल स्टोर संचालक पीतल नगरी में रहता है और रैंडम सैंपल हुआ था। शिवपुरी निवासी 27 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।

गोविंद नगर निवासी 52 वर्षीय महिला संक्रमित आई है। महिला के पति रामपुर कलक्ट्रेट में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं और पिछले शुक्रवार को पॉजिटिव आए हैं। डींगरपुर स्थित शुगर मिल के जीएम के 23 वर्षीय चालक, 63 वर्षीय किडनी की बीमारी से पीड़ित महिला, कंजरी सराय निवासी 45 साल का व्यक्ति भी पॉजिटिव आए हैं। रेलवे के 55 वर्षीय लोको पायलट और उनके किरायेदार की दो साल की बच्ची भी संक्रमित है। लोको पायलट विकास नगर में रहते हैं। शाहपुर निवासी 34 वर्षीय युवक और उसकी 28 साल की पत्नी भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed