{"_id":"634c5bcb17f731723a0ba483","slug":"32-houses-damage-due-to-rain-moradabad-news-mbd4445766174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से मुरादाबाद तहसील में सर्वाधिक 32 मकान हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से मुरादाबाद तहसील में सर्वाधिक 32 मकान हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के बाद जिले में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसके मुताबिक जिले में 81 मकान क्षतिग्रस्त पाए गए हैं।
जिला आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्रा ने बताया कि बीते सप्ताह लगातार चार दिन तक जिले में बारिश हुई थी। जिसमें जिले के कई स्थानों पर पक्के, कच्चे और पशुशाला क्षतिग्रस्त हुए थे। बारिश थमने के बाद राजस्व विभाग की टीम भेज कर क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराया गया। जिसके मुताबिक जिले में कुल 81 मकान क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। मुरादाबाद तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 32 मकान अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हुए। बिलारी में 25, कांठ में 20 और ठाकुरद्वारा में चार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों की क्षति का आंकलन कराया जाएगा। जिसके बाद उसी रिपोर्ट के हिसाब से शासन द्वारा अनुमन्य सहायता पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएगी।
--