फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामगंगा विहार में ही चलेगा रजिस्ट्री दफ्तर

रामगंगा विहार में ही चलेगा रजिस्ट्री दफ्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा विहार में ही चलेगा रजिस्ट्री दफ्तर
मुरादाबाद। रामगंगा विहार में रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्ट करने को लेकर अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रजिस्ट्री दफ्तर रामगंगा विहार में ही चलेगा। 23 मई यानी लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया खत्म होने तक इस मुद्दे पर अब कोई विचार नहीं किया जाएगा। डीएम ने रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्ट होने के मुद्दे पर जिला जज को भी पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि नया मुरादाबाद में दफ्तर शिफ्टिंग को लेकर वकीलों ने जो समस्याएं गिनाईं थीं उन्हें दूर करने के बाद ही रामगंगा विहार में दफ्तर को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अधिवक्ताओं को एतराज था कि नया मुरादाबाद में स्थित प्राधिकरण दफ्तर में रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्ट होने वह शहर से काफी दूर हो जाएगा। नया मुरादाबाद के निगम की सीमा से बाहर होने और लोकोशेड पुल के निर्माणाधीन होने की वजह से जाम की समस्या का मुद्दा भी अधिवक्ताओं ने उठाया था। डीएम का कहना है कि रामगंगा विहार में जहां अब दफ्तर शिफ्ट किया गया है वह शहर के बीच में है। उसके पास में पुलिस चौकी और बैंक है। थोड़ी दूरी पर तहसील है। ऐसे में यहां रजिस्ट्री दफ्तर सभी के लिए सुविधाजनक होगा। डीएम का कहना है कि नए दफ्तर में रजिस्ट्रियों का कार्य शुरू हो गया है और अब यहीं से रजिस्ट्री दफ्तर संचालित होगा। उधर, अधिवक्ता एलान कर चुके हैं कि वह रजिस्ट्री दफ़्तर के कचहरी स्थित पुराने भवन में शिफ्ट होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed