फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हॉट मिक्स के वादे पर नगर निगम का पैचवर्क

हॉट मिक्स के वादे पर नगर निगम का पैचवर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हॉट मिक्स के वादे पर नगर निगम का पैचवर्क
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चौरासी घंटा मंदिर पर खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे पर हंगामा करने वाले लोगों से मेयर डॉ. विनोद अग्रवाल ने भले ही हॉट मिक्स सड़क का वादा किया था। लेकिन मौसम में बदलाव और बूंदा बांदी के बाद नगर आयुक्त ने फिलहाल सड़क निर्माण में असमर्थता जताते हुए मरम्मत के काम शुरू करा दिए। यहां पैचवर्क कराने की जल्दबाजी में नगर निगम के कर्मचारी चलती सड़क पर ही मरम्मत कराने लगे जोकि दोपहर में ही खराब होने लगी। इसके बाद मरम्मत के काम को रुकवा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक अब शनिवार रात में मरम्मत के काम कराए जाएंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। महाशिवरात्रि पर्व के बाद मंदिर को जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
शुक्रवार रात में चौरासी घंटा मंदिर पर खस्ताहाल सड़कों से नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे। नगर निगम के कर्मचारियों के पहुंचने पर तीखी नोकझोक हुई। मेयर ने लोगों को समझाते हुए हॉट मिक्स सड़क निर्माण कराने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया था। नगर आयुक्त ने भी सहमति दी थी। लेकिन ठंड के मौसम में सड़क निर्माण में आने वाली दिक्कत से क्षेत्रवासियों को वाकिफ कराने के बाद महाशिवरात्रि से पहले मरम्मत के कामों के लिए रजामंद किया गया।
विज्ञापन



कचरा नहीं दिखे, इसलिए जुटे रहे कर्मचारी
दोपहर में सफाई कर्मचारियों की टीम मंदिर के आस-पास और रास्ते पर कूड़ा उठाते दिखे। नालियों से कचरा हटाकर जलभराव की स्थिति को टालने की कोशिश की गई। झारखंडी मंदिर के आस-पास का एरिया भी सफाई कर्मचारियों की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभों पर लगाई पॉलीथिन
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मंदिर के करीब लगे बिजली के खंभों पर पॉलीथिन लगाई गई। ताकि श्रद्धालुओं के जुटने के बाद करंट उतरने से हादसा न हो सके।

फिलहाल मंदिर को जाने वाली सड़क पर मरम्मत कराई जा रही है। महाशिवरात्रि के बाद हॉटमिक्स की सड़क बनवा दी जाएगी। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed