फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विवि परीक्षा की शुरुआत के दिन ही पकड़ा एक नकलची

विवि परीक्षा की शुरुआत के दिन ही पकड़ा एक नकलची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
विवि परीक्षा की शुरुआत के दिन ही पकड़ा एक नकलची
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का आगाज सोमवार से हो गया। गत वर्षों में किए गए सीसीटीवी से निगरानी के प्रयोग के बाद इस वर्ष और सख्ती कर दी गई। सभी केंद्रों पर दो सीसीटीवी और एक वायस रिकॉर्डर लगवाए गए हैं। सोमवार को बीकॉम की परीक्षा चार अशासकीय कालेजों में थी। सुबह के समय विद्यार्थी दौड़ते-भागते परीक्षा कक्ष में पहुंचे। पहले दिन हिंदू कालेज में शाम की पाली में एक विद्यार्थी नकल करता पकड़ा गया।
गत वर्ष सिर्फ सीसीटीवी होने की वजह से विद्यार्थियों की बोलने की शिकायत रहीं थीं। इसकी वजह से यूपी बोर्ड की तर्ज पर विश्वविद्यालय की परीक्षा में भी वायस रिकॉर्डर लगवाए गए हैं। स्वकेंद्र प्रणाली समाप्त होने की वजह से ज्यादातर विद्यार्थी दूसरे कालेजों की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ नहीं हैं। ऐसे में सुबह सात बजे की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को केंद्रों पर पहुंचने में देरी हो गई, वह इधर-उधर परीक्षा कक्ष ढूंढते नजर आए। पहले दिन चार अशासकीय कालेजों में 4688 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें से 4585 परीक्षा देने आए, जबकि 102 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


नहीं दिखी पुलिस की सुरक्षा
परीक्षा शुरू होने से पहले ज्यादातर केंद्रों ने पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा था। सोमवार को जब परीक्षा शुरू हुई तो केंद्रों पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। इस पर केंद्र व्यवस्थापकों ने अधिकारियों को फोन कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों को पड़ी डांट
पहले दिन की परीक्षा में विद्यार्थी ही नहीं, कक्ष निरीक्षकों को भी केंद्र पर पहुंचने में देरी हुई। हिंदू कालेज में एक कक्ष निरीक्षक करीब सवा सात बजे कालेज पहुंची तो प्राचार्य ने उसे परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने की हिदायत दी।

बाहर उतरवाए जूते
नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक सर्तक रहे। विद्यार्थी जूतों में नकल न छुपा लाएं, इसके लिए हिंदू कालेज में केंद्र से बाहर जूते उतरवाए गए। कुछ विद्यार्थियों ने सुबह के समय बंद दुकानों पर अपने जूते-चप्पल उतारे तो कुछ ने मुख्य गेट के किनारे जूते उतारकर परीक्षा देने पहुंचे। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 कमरों में परीक्षा है। बैग रखने, जूते पहनकर परीक्षा देने, मोबाइल रखने और कोई भी नकल सामग्री रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


दयानंद में तीन विद्यार्थियों की परीक्षा
पहले दिन ट्रेड के अलावा बीकॉम के विद्यार्थियों की परीक्षा थी। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में बीकॉम नहीं है। वहां पर मुस्लिमा गर्ल्स कालेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. जौली गर्ग ने बताया कि सुबह की पाली में दो और दोपहर की पाली में एक छात्रा पंजीकृत थी और तीनों ही छात्राओं ने परीक्षा दी है।


कालेज पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित
हिंदू कालेज 4059 3979 80
केजीके कालेज 456 441 14
एमएच कालेज 170 162 08
दयानंद कालेज 03 03 -
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज - - -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed