{"_id":"5bcf88c6bdec2269556a98ba","slug":"31540327622-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन जयंती उत्सव में मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन जयंती उत्सव में मेधावियों का सम्मान
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पंचायत भवन में मंगलवार को महाराजाधिराज अग्रसेन का 5138वां जयंती उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। धार्मिक और देशभक्ति के जज्बे से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति अतुल गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता के लिए सहयोगी की भूमिका निभा रही है। उनके हित के कार्य किए जा रहे हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के लिए व्यापारियों को किसी भी तरह की धनराशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। प्रत्येक व्यापारी को बांट माप का पंजीकरण अवश्य करना चाहिए। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मनोबल बढ़ाते हैं। वैश्य समाज हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। विशिष्ट अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल रहे।
समिति की ओर से व्यापार के क्षेत्र में योगेंद्र अग्रवाल, चिकित्सा में डॉ. नितिन अग्रवाल, दीर्घायु में वेद प्रकाश अग्रवाल, समाज सेवा में अजय गोयल को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत ए वेतन आबाद रहे, नौ देवियों पर आधारित नाटक, बेटी बचाओ, बालीवुड थीम पर नाटक, भगवान शिव-पार्वती विवाह, गुजराती शुभ दिन आयो रहे, राजस्थानी थीम, देशभक्ति नृत्य और राधा-कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत किया गया। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के तीनों बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सभी स्वजातीय छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आकर्षण का केंद्र 11 लकी ड्रा रहे, जिसमें विजेताओं को एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि दिए गए। अमरोहा, चंदौसी, गजरौला आदि से समाज के लोग आए। इस दौरान संयोजक रवि अग्रवाल, राकेश चिंदल, दीपक अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।