फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रवासी सम्मेलन में प्रतिभाग करने को नहीं मिल रहे खिलाड़ी

प्रवासी सम्मेलन में प्रतिभाग करने को नहीं मिल रहे खिलाड़ी

Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी सम्मेलन में प्रतिभाग करने को नहीं मिल रहे खिलाड़ी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वाराणसी में होने वाले 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में प्रतिभाग करने के लिए कालेजों को विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए शासन और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पत्र जारी कर शैक्षणिक संस्थानों से 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं के शामिल होने से उन्हें दुनियाभर में रह रहे भारतीयों के अनुभव को समझने का मौका मिलेगा।

कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की साझेदारी से विदेश मंत्रालय द्वारा 21 से 23 जनवरी तक 15वां प्रवासी भारतीय दिवस होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ करेंगे और समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। 21 जनवरी को यूथ प्रवासी भारतीय दिवस में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की थीम नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका रहेगी। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कुंभ स्नान में शामिल होने का मौका मिलेगा। हिंदू कालेज के प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश से ज्ञान अर्जित कर देश निर्माण में उसके क्रियान्वयन के लिए है। अभी तक किसी विद्यार्थी ने संपर्क नहीं किया है। यदि कोई विद्यार्थी सम्मेलन में जाना चाहता है तो हम उसकी सहभागिता सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि आनलाइन पंजीकरण किया जाना है। प्रवासी युवाओं के साथ सांस्कृतिक और तकनीक जानकारी का आदान-प्रदान किया जाएगा। कालेजों द्वारा युवाओं की सहभागिता कराने के लिए नामांकन प्रस्ताव निदेशालय के ई-मेल पर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed