{"_id":"5b96d951867a557fe67e176c","slug":"31536612689-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के 22 सदस्य टूर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के 22 सदस्य टूर पर
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख नजदीक आते ही जिला पंचायत के ज्यादातर सदस्य घरों से गायब हो गए हैं। सियासी हलकों में चर्चा है कि लापता सदस्य अध्यक्षी की चाहत रखने वालों की मेजबानी में हैं। सूत्रों का कहना है कि सदस्यों का यह टूर 25 सितंबर को मतदान की तारीख तक जारी रहेगा। अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही जोड़तोड़ के बीच मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के पीए की पत्नी मिथलेश कुमारी ने भाजपा से टिकट मांगा है। भाजपा ने अभी तक सिंबल देने के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है।
सलिता सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 25 सितंबर की तारीख तय कर दी है। निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 18 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी / अपर जिलाधिकारी प्रशासन को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दे सकते हैं। उसी दिन दोपहर तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 सितंबर को इच्छुक प्रत्याशी पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि जरूरत पड़ती है तो 25 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में मतदान होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी।
चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे नेताओं में हलचल बढ़ गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह सपा और बसपा गठजोड़ से दोबारा अपनी किस्मत आजाने की कवायद में जुटी हैं तो दूसरी ओर मंत्री के पीए की पत्नी मिथलेश अपनी जीत का गणित बिठाया जा रहा है। मिथलेश ने भाजपा से टिकट मांगा है। इस बीच जिला पंचायत के 34 में से 22 सदस्य घरों से गायब हो गए हैं। सियासी हलकों में चर्चा है कि वोट पक्का करने के लिए इन्हें एक नेता ने अपनी मेजबानी में मुरादाबाद से दूर रख रखा है। अभी तक सपा ने इस मामले में पत्ते नहीं खोले हैं। सलिता को चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी ने अभी स्थिति साफ नहीं की है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत सदस्य मिथलेश कुमारी ने टिकट मांगा है। हमने इस मामले में उच्च पदाधिकारियों को सूचना भेज दी है। अभी तक पार्टी ने कोई निर्देश नहीं दिया है। पार्टी जैसा निर्देश देगी स्थानीय टीम उसी के अनुरूप काम करेगी। - हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए हाईकमान के निर्देश का इंतजार है। अभी पार्टी ने इस चुनाव को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है। सलिता सिंह ने पार्टी से अभी सहयोग नहीं मांगा है। यदि वह हमारे पास आती हैं तो हाईकमान से बात करके फैसला लिया जाएगा। - राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष, सपा।