{"_id":"5a31920a4f1c1b9f678c132f","slug":"31513198090-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पिता-पुत्र समेत चार लोग मिले बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पिता-पुत्र समेत चार लोग मिले बेहोश
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद। मझोला के मियां कालोनी में रहने वाले ढलाई कारीगर और उसके तीन बेटे घर में बेहोश मिले। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंदेशा है कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, जबकि घर में भट्ठी का धुंआ फैला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मझोला की मियां कालोनी में रहने वाला रहमत बेग ढलाई कारीगर है। घर में ही ढलाई के काम में बेटे आजम बेग, मोहसिन और आसिम अपने पिता रहमत का हाथ बंटाते है।
मोहसिन ने बताया कि वह चारों मंगलवार रात मंसूर कालोनी में एक वैवाहिक समारोह में गए थे। समारोह में कोरम-रोटी खाई थी। वहां से रात को वापस आए तो चक्कर आने लगे। मोहसिन बाथरूम के पास फर्श पर गिर कर बेहोश हो गया, परिवार के अन्य लोग भी बेहोश हो गए।
सुबह करीब साढे़ नौ बजे मोहसिन का रिश्तेदार वसीम निवासी टीचर कालोनी घर गया। वसीम ने बताया कि कुंडी खटखटाने पर घर के अंदर से जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी भूरा को छत के रास्ते रहमत बेग के घर में भेजा।
विज्ञापन
भूरा ने देखा कि रहमत बेग, आजम, आसिम पलंग पर बेहोश पडे़ थे, मोहसिन फर्श पर पड़ा था। घर के अंदर भट्टी जलने के कारण धुआं भी हो रहा था। भूरा ने अंदर से घर का दरवाजा खोला। चारों लोगों को उपचार के जिला अस्पताल लाया गया।
जहां पर दोपहर बाद मोहसिन ने होश में आने पर मामले की जानकारी दी। डॉक्टरों ने अंदेशा जताया है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से चारो बेहोश हुए हैं। सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।