फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3000 rupees monthly pension will be available at the age of 60 years

Moradabad News: 60 वर्ष की आयु में मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
3000 rupees monthly pension will be available at the age of 60 years
मुरादाबाद। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु में तीन हजार रुपये मासिक पेंशन के रूप में मिलेगा। इस मामले में पंजीयन कराने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का पंजीयन कराया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 16 फरवरी से 15 मार्च तक पंजीयन अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बीच 15000 हजार रुपये या उससे कम आय वाले श्रमिक पात्र होंगे। दोनों योजनाओं में पंजीकरण के लिए आयु वर्ग के अनुसार 55 से 200 रुपये तक का मासिक अंशदान करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इन योजनाओं में पंजीकरण जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से लाभार्थी स्वयं भी https://mandhan.in पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed