फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   300 girl fail out of 800 in women constable selection process

आठ सौ लड़कियां दौड़ीं 300 हुईं फेल

Sat, 09 Apr 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
300 girl fail out of 800 in women constable selection process
पुलिस आरक्षी महिला और पुरुष भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ीं बेटियां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 800 लड़कियां तेइस बटालियन पीएसी के ग्राउंड में दौड़ीं। इनमें तीन सौ फेल हो गईं हैं जबकि बाकी पास हो गईं हैं। सोलह मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी जबकि कई महिला अभ्यर्थी तो ऐसी थीं जो अट्ठारह मिनट में भी दौड़ पूरी नहीं कर पाईं थीं।
विज्ञापन


प्रदेश के बारह जिलों में आरक्षी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुरादाबाद में महिला आरक्षी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा तेइस बटालियन पीएसी के मैदान में कराई जा रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन 1000 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था मगर 800 के करीब पहुंची थीं।
विज्ञापन


एसीएम टू रामप्रकाश ने बताया कि 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 16 मिनट में पूरी करनी थी। 300 लड़कियां फेल हो गईं हैं। वह निर्धारित वक्त में दौड़ पूरी नहीं कर पाईं थीं। कुछ तो अट्ठारह मिनट में भी दौड़ पूरी नहीं कर पाईं। यह भर्ती प्रक्रिया लगातार बारह अप्रैल तक चलेगी। शनिवार को भी 1200 महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed