फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 deputy supretendent of police to uttar pradesh police

उत्तर प्रदेश पुलिस को आज मिलेंगे तीस डिप्टी एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
30 deputy supretendent of police to uttar pradesh police
कांठ रोड स्थित डा. भीमराव आम्बेडकर पुलिस अकादमी में दीक्षान्त परेड समारोह को लेकर चल रही तैयारी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस को आज तीस नए डिप्टी एसपी मिल जाएंगे। शनिवार सुबह डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद ये नए डीएसपी पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिरकत करनी थी, लेकिन वह नहीं आ रहे हैं। माना जा रहा है कि हाथरस कांड को लेकर देश भर में चल रहे बवाल को देखते हुए ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब समारोह में डीजी ट्रेनिंग सुजान वीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हां सीएम वर्चुअल प्लेटफार्म से अवश्य समारोह में संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

डा. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 42 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी का एक वर्षीय प्रशिक्षण शुरू हुआ था। जिसमें 30 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें पांच महिला डिप्टी एसपी हैं। जबकि प्रशिक्षु सहायक अभियोजन अधिकारी का तीन माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। बारह प्रशिक्षु डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण पूरा नहीं हुआ है। 30 डिप्टी एसपी और 30 सहायक अभियोजन अधिकारी का दीक्षांत समारोह तीन अक्तूबर को होना तय हुआ है। कार्यक्रम में सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम टल गया है। माना जा रहा है कि हाथरस कांड को देखते हुए मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम टल गया है। अकादमी के निदेशक एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि दीक्षांत समारोह में डीजी ट्रेनिंग सुजान वीर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे और परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा ऑफिसर्स मैस के कांफ्रेंस हाल में सभी प्रशिक्षु को वर्चुअल क्लास के माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

नए डीएसपी को मिली तैनाती, सर्वांग सर्वोत्तम रहेंगे देवेश कुमार
मुरादाबाद। शनिवार को पुलिस अकादमी से पास आउट होने वाले डिप्टी एसपी को शासन से तैनाती दे दी गई है। जिसमें सत्येंद्र भूषण तिवारी को मुजफ्फरनगर, देवेश कुमार को मुरादाबाद, राजेश कुमार को आजमगढ़, रवि कुमार गुप्ता को बहराइच, नीलेश मिश्रा को फतेहपुर, सौरभ सिंह को इटवा, रूपाली राय को हापुड़, सुनील कुमार शर्मा को गाजियाबाद, इमरान अहमद को झांसी, अजय कुमार को लखीमपुर, हेमंत उपाध्याय को सीतापुर, अनुज कुमार सिंह को गाजीपुर, अमित कुमार सिंह को औरैया, कमलेश कुमार को संभल, शिव नारायण वैश को गोरखपुर, हेमंत कुमार को बरेली, अरुण कुमार चौरसिया को संत कबीरपुर नगर, गौरव कुमार को मिर्जापुर, आशीष शर्मा को गोंडा, विवेक यादव को फर्रुखाबाद, अजेंद्र यादव को अलीगढ़, शुभम को प्रयागराज, नितिन कुमार को मऊ, देश दीपक सिंह को प्रतापगढ़, स्वाति चौधरी को आगरा और अनुज मिश्रा को पीलीभीत में तैनाती दी गई है। देवेश कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed