फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   29 persons selected in employment fair

रोजगार मेले में 29 अभ्यर्थी चयनित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

रोजगार मेले में आए 110 अभ्यर्थियों में से 29 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन किया गया लेकिन 81 अभ्यर्थी असफल हो गए।सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक कमल किशोर ने बताया कि रोजगार मेले में 110 अभ्यर्थी आए थे।युवक का कहना था कि वह सरकारी नौकरी के लिए भी प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
29 persons selected in employment fair

विस्तार

मुरादाबाद। रोजगार मेले में आए 110 अभ्यर्थियों में से 29 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन किया गया लेकिन 81 अभ्यर्थी असफल हो गए। सेवायोजन विभाग इसी माह में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक कमल किशोर ने बताया कि रोजगार मेले में 110 अभ्यर्थी आए थे। इस दौरान नार्मन ग्रीन आर्गेनिक लिमिटेड ने चार, सागर सिक्योरिटी ने सात, भारतीय जीवन बीमा निगम ने नौ और एक अन्य कंपनी ने नौ अभ्यर्थियों का टेस्ट के बाद चयन किया। सागर सिक्योरिटी के लिए चयनित चक्कर का मिलक निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बीएससी उत्तीर्ण है। उसका चयन सिक्योरिटी गार्ड और जीवन बीमा के अभिकर्ता के रुप में हुआ है लेकिन वह दोनों कार्य नहीं कर सकता है। क्योंकि गार्ड की नौकरी में उसकी ड्ूयूटी का समय निर्धारित नहीं है। एलआईसी में भी भागदौड़ करने पर वह दूसरा जॉब भी नहीं कर पाएगा। इसी कारण वह अन्य विकल्प की तलाश में है। युवक का कहना था कि वह सरकारी नौकरी के लिए भी प्रयास कर रहा है। इसी प्रकार बीएससी उत्तीर्ण नफीस का भी सिक्योरिटी कंपनी के लिए चयन किया गया है। एलआईसी के लिए चयनित शानंत कुमार एमबीए है लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिलने के कारण उसने जीवन बीमा निगम अभिकर्ता के लिए फार्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed