फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   29 chouki incharge changed

29 चौकी प्रभारी और छह दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
29 chouki incharge changed
मुरादाबाद। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने के लिए जिले के 26 चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर दिया। वहीं दो चौकी प्रभारी पुलिस लाइन किए गए हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को भगतपुर थाने से चौकी प्रभारी बरवालान मुगलपुरा के पद पर भेजा गया है। जयंतीपुर चौकी प्रभारी राशिद अली को हटाकर थाना मझोला भेजा गया है। कंजरी सराय के चौकी प्रभारी नवीन कुमार को चौकीप्रभारी जयंतीपुर बनाया गया। ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी सतेंद्र शर्मा अब चौकी प्रभारी कंजरी सराय होंगे। पुलिस लाइन में तैनात रोहित कुमार को चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर बनाया गया है। चौकी प्रभारी दांग सोनू को चौकी प्रभारी हरथला की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी जरगांव ओमपाल सिंह को चौकी प्रभारी दांग बनाया गया है। बिलारी थाने से उपनिरीक्षक हरेश शर्मा को चौकी प्रभारी जरगांव बनाया गया है। रोडवेज चौकी प्रभारी मयंक गोयल को चौकी प्रभारी टीपीनगर की जिम्मेदारी गई। टीपीनगर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार को रोडवेज चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया है। उमरीकलां चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह थाना भोजपुर भेजा गया। गुलाबबाड़ी चौकी प्रभारी नीरज पाल सिंह अब चौकी प्रभारी उमरी कला होंगे॥ तहसील स्कूल चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह हकीमपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सहसपुर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को चौकी प्रभारी गुलाबबाड़ी बनाया गया है। हरथला चौकी प्रभारी मतीन अहमद अब चौकी प्रभारी तहसील स्कूल होंगे। जटपुरा झाड़ूू चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार को लाइनहाजिर किया गया है। सोनकर थाने में तैनात ललित कुमार को चौकी प्रभारी जटपुरा झाड़ूू बना दिया गया। भोजपुर थाने में तैनात रियाज हैदर को चौकी प्रभारी पीतलबस्ती बनाया गया है। चौकी प्रभारी पीतलबस्ती मुनेश कुमार को सिविल लाइंस थाने भेजा गया है। लाइनपार चौकी प्रभारी अखिलेश गंगवार को भी लाइनहाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात पवन कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी लाइनपार बनाया गया है। पुुलिस लाइन में तैनात यशवीर सिंह को कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हकीमपुर चौकी प्रभारी सुशील तोमर को थाना एएचटीयू भेजा गया। गलशहीद थाने के उपनिरीक्षक सलीम खां को सहसपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना मझोला में तैनात जोगेंद्र पाल कुमार को चौकी प्रभारी खदाना बनाया गया है। गलशहीद थाने के उपनिरीक्षक योगेश कुमार को कांशीरामनगर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। यहां तैनात चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को ठाकुरद्वारा थाने भेजा गया है। नागफनी चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह को कस्बा चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा बनाया गया। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अर्जुन सिंह त्यागी, नरेंद्र कुमार, अमरेश देवी, अरुण कुमार, योगेश कुमार और कर्ण सिंह को अलग अलग थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed