{"_id":"68eebc8396d2faa553027566","slug":"29-calls-to-follow-rules-and-give-up-bad-habits-bilari-news-c-277-1-smbd1007-110789-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 29 नियमों के पालन व बुरी आदतों को त्यागने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 29 नियमों के पालन व बुरी आदतों को त्यागने का आह्वान
Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को नगर व क्षेत्र में विश्नोई पंथ का 541वां स्थापना दिवस मनाया गया। विश्नोई पंथ के लोगों ने आयोजित सम्मेलन में पंथ के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के द्वारा समाज को दिए गए 29 नियमों के पालन पर जोर दिया। बुरी आदतों को त्यागने, बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बनाने को कहा गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी आठ सिद्धि प्राप्त थे। उन्होंने युक्ति और मोक्ष का मार्ग बताया था। समाज का आधार मातृ शक्ति है। क्योंकि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने में मातृ शक्ति की भूमिका प्रमुख होती है। बच्चों को संस्कार देने और बेटा-बेटी के बीच के भेदभाव को खत्म करने व समाज की भलाई को संगठित रहने पर जोर दिया।
गुरु जम्भेश्वर द्वारा बनाए गए 29 नियमों के बारे में बताया गया और इनके पालन पर जोर दिया। इसके अलावा जीव रक्षा, प्रतिभाओं को उभारने, गो सेवा और समाज को सशक्त करने, समाज के उत्थान, कुरीतियां त्यागने, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण को पौधे लगाने पर भी विचार रखे गए। गोष्ठी में मंदिर के महंत संत स्वामी ऋषिदानंद महाराज, आचार्य विश्वात्मानंद जी महाराज हरिद्वार, श्रणवानंद जी महाराज, सर्वानंद महाराज, महंत चमनऋषि जी महाराज, स्वामी जगदेवानंद महाराज, संत राजूराम जी आदि संतों सहित मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष व गन्ना समिति चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, भाजपा के जिला महामंत्री राजन विश्नोई, डॉ. ओमराज सिंह विश्नोई, सीपी सिंह विश्नोई, राजकुमार सेवक, श्रीओम विश्नोई, भाजपा मंडल मंत्री दिव्यांश विश्नोई, विश्नोई युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भानू विश्नोई, अ शानू विश्नोई, अंकित विश्नोई, अक्षत विश्नोई, आदि रहे।