फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28.37 crore outstanding dues remain to be recovered after issuance of RC under stamp head

Moradabad News: स्टाम्प मद में आरसी जारी होने पर 28.37 करोड़ बकाया वसूलना बाकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
28.37 crore outstanding dues remain to be recovered after issuance of RC under stamp head
मुरादाबाद। जिले में स्टांप मद में आरसी कटने के बाद काफी समय से 28.37 करोड़ का बकाया चल रहा है। वर्तमान समय में अप्रैल से लेकर दिसंबर 25 तक चारों तहसील के कर्मचारियों ने मिलकर 50 आरसी से 1.90 करोड़ की वसूली की है। अभी चालू सत्र में मार्च तक वसूली होगी।
विज्ञापन

राजस्व एवं वित्त विभाग के अनुसार स्टाम्प मद में बकाया होने पर जिले की चारों तहसीलों को 827 आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) काटी गई हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टाम्प का 2021 का भी बकाया इसमें शामिल हैं। बकाएदारों से 28.37 करोड़ रुपये वसूलना है। इसमें सबसे अधिक 789 आरसी तहसील सदर, बिलारी क्षेत्र की 18, कांठ और ठाकुरद्वारा क्षेत्र की दस- दस आरसी शामिल हैं।
विज्ञापन

आठ माह में 104 आरसी जारी
एक अप्रैल 25 से लेकर पांच जनवरी 26 तक 104 आरसी विभाग ने जारी की है। विभाग की तरफ से जारी की गई 50 आरसी से चारों तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 1.90 करोड़ की वसूली की गई है। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि अभी मार्च तक वसूली का क्रम तेज चलेगा। इस बारे में एआईजी स्टॉप अनिल सिंह का कहना है कि बकाया के मामले में कागजात एडीएम वित्त एवं राजस्व को वसूली के लिए लगातार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- राजस्व की वसूली के लिए प्रत्येक सप्ताह तहसीलदार समीक्षा की जाती है। इस मामले में छह छह अमीनों को एक अधिकारी के साथ संबद्ध किया गया है। काफी पुराने बकाए भी पड़े हैं। जिले में सबसे अधिक बकाएदार बैंक लोन से संबंधित हैं। स्टॉप बकाया दूसरे नंबर पर आता है। चालू वित्त वर्ष में वसूली की गति ठीक पाई गई है। पुराने बकाए की वसूली के लिए भी कानूनी स्तर से दबाव बनाया जा रहा है। - ममता मालवीय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed