फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   283 students participated in the art competition

Moradabad News: 283 छात्र-छात्राओं ने दी कला प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
283 students participated in the art competition
चंदौसी। श्री नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर हनुमानगढ़ी, चंदौसी पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें करीब 19 विद्यालयों के पंजीकृत 365 विद्यार्थियों में से 283 छात्र - छात्राएं परीक्षा में शामिल रहे। प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित की गई। पहले वर्ग में तिरंगा झंडा या जल बचाओ, द्वितीय वर्ग में वंशी वादक श्रीकृष्ण व वर्षा का दृश्य, तृतीय वर्ग में स्वच्छता अपनाओ रोग भगाओ व चिनाब पुल और चतुर्थ वर्ग के विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर व पौधारोपण की आकृति बनाने को दी गई। छात्र- छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार आकृति का चुनाव कर सुंदर व आकर्षक चित्र बनाए और उसमें रंग भरे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रभारी केजी गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णगोपाल मंगलम्, विपिन बालाजी, दृगपाल, विपिन गुप्ता, हरीश कठेरिया, डॉ. जयशंकर दुबे, आशा गोस्वामी, नितेश उपाध्याय, बृजगोपाल गुप्ता, प्रवीण कुमार, नूपुर अग्रवाल, डॉ. डीके. अग्निहोत्री, विपिन गुप्ता, सूर्यजीतसिंह, डॉ. आशीष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed