फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28 thousand flew out of competitive student's account by swindling jobs

नौकरी का झांसा देकर प्रतियोगी छात्र के खाते से 28 हजार उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
28 thousand flew out of competitive student's account by swindling jobs
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने एक प्रतियोगी छात्र को नौकरी का झांसा देकर इसके लिए 25 रुपये का फार्म भरवाने के नाम पर उसके अकाउंट की डिटेल व ओटीपी नंबर लेकर खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित मामले की शिकायत मझोला पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज किए बिना ही उसे टरका दिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर निवासी आशीष विश्नोई ने बताया कि वह नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने विभिन्न साइटों पर नौकरी के लिए आवेदन भी किया है। आशीष ने बताया कि इसी सिलसिले में उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को नौकरी डॉट काम का अधिकारी बताते हुए नाम, शैक्षिक योग्यता व अन्य कई तरह की डिटेल जानी। इसके बाद फोन करने वाले बताया कि उसे 22 हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी मिल जाएगी। इसके लिए उसने 25 रुपये का एक फार्म भरने तथा उसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार लेने का झांसा दिया। आशीष ने बताया कि उसे नौकरी की सख्त आवश्यकता है लिहाजा वह फोन करने वाले युवक की बातों में आकर उसके कहे अनुसार फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने लगा। फार्म के 25 रुपये उसने ऑन लाइन भेजने को कहा। बात-बात में उसके मोबाइल पर आया ओटीपी भी उसने पूछ लिया। आरोप है कि जैसे ही उसने ओटीपी बताया फोन करने वाले ने उसके खाते को हैक कर 28 हजार रुपये निकाल लिए। इसका मैसेज आने पर उसे इसकी जानकारी हो सकी। तब उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। आशीष ने बताया कि उसने इसकी शिकायत मझोला थाने जाकर की, लेकिन पुलिस ने उसे रिपोर्ट लिखे बिना ही टरका दिया। मझोला थाने के प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोस्त बनकर किया फोन, खाते से उड़ा लिए 66 सौ
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गागन तिराहा निवासी जैनुल आबेदीन ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद इस्माइल के पास एक व्यक्ति ने उनका दोस्त बन कर फोन किया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह उनके खाते में 10 हजार रुपये डलवा रहे हैं बाद में आकर ले लेंगे। पिता के यह कहने पर कि वह ऑन लाइन पेमेंट का इस्तेमाल नहीं करते तो फोन करने वाले कहा कि बेटे के अकाउंट में धनराशि डलवा देते हैं। इसके बाद पिता ने उसका पेटीएम नंबर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर उसके खाते से 66 सौ रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कटघर थाने में रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed