फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   28 micro observers remained absent in training, notice issued

Moradabad News: 28 माइक्रो ऑब्जर्वर ट्रेनिंग में रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
28 micro observers remained absent in training, notice issued
मुरादाबाद। प्रेक्षकों की मौजूदगी में माइक्रो ऑब्जर्वर के हुए प्रशिक्षण में 28 माइक्रो ऑब्जर्वर अनुपस्थित रहे। जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत भवन में सोमवार माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनाव कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए 363 माइक्रो ऑब्जर्वर को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से 28 अनुपस्थित रहे। 335 माइक्रो ऑब्जर्वर को सामान्य प्रेक्षक कुमार राहुल, पुलिस प्रेक्षक रंजन कुमार शर्मा, व्यय प्रेक्षक शहर एवं ग्रामीण विधान सभा सतीश शितोले, व्यय प्रेक्षक विधान सभा ठाकुरद्वारा एवं बढ़ापुर संदीप गुहा की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक कुमार राहुल ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कुशलतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ सुमित यादव, पीडी सतीश प्रसाद मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी अधिकारी सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि अनुपस्थित सभी 28 माइक्रो ऑब्जर्वर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 145 पंचायत सहायकों व रोजगार सेवकों को वीडियोग्राफी कार्य का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed