{"_id":"66c52ffb4f01f4e2a205b1d4","slug":"28-lakh-rupees-for-cheating-in-the-name-of-selling-land-case-on-four-including-couple-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-462021-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जमीन बेचने के नाम पर ठग लिए 28 लाख रुपये, दंपती समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जमीन बेचने के नाम पर ठग लिए 28 लाख रुपये, दंपती समेत चार पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद।
दस बीघा जमीन का सौदा तय कर दंपती ने व्यापारी से 88 लाख रुपये ले लिए। व्यापारी ने बैनामा कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद 60 लाख रुपये वापस कर दिए। लेकिन 28 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी दंपती समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर सैफियान निवासी इंतेखाब हुसैन ने भोजपुर क्षेत्र के जैतपुर निवासी जयदीप, उसकी पत्नी प्रियंका, उसके चचेरे भाई कुलदीप और अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा निवासी रक्षपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें इंतेखाब ने बताया कि उसने चारों से दस बीघा जमीन का सौदा तय किया था। 39 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 3 करोड़ 90 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। 2 अगस्त 2021 को 80 लाख रुपये देकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था। इसके बाद जयदीप ने आठ लाख रुपये और ले लिए। 14 माह के अंदर शेष रकम देकर जमीन का बैनामा कराने की बात तय हुई थी। भोजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे का काम शुरू हुआ तो जयदीप ने जमीन का बैनामा करने से मना कर दिया। 19 सितंबर 2022 को 60 लाख रुपये वापस दिया लेकिन 28 लाख रुपये वापस नहीं किए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।