फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   279 found infected including mother and daughter, 636 patients healthy

मां-बेटी समेत 279 मिले संक्रमित, 636 मरीज स्वस्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
279 found infected including mother and daughter, 636 patients healthy
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में मां-बेटी समेत 279 लोग संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में महिला अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट और आरपीएफ की महिला सिपाही भी शामिल हैं। वहीं 636 मरीज स्वस्थ हो गए। जो संक्रमित मिले मरीजों से दोगुने से अधिक हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। 28 दिसंबर से जिले में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 279 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें बुद्धि विहार निवासी महिला और उसकी चार साल की बेटी शामिल है। वहीं, महिला अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट संक्रमित पाए गए। उनकी तैनाती एमसीएच विंग कोविड एल टु अस्पताल में है। आरपीएफ में तैनात महिला सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में छह लोग और 23 पीएसी में चार लोग संक्रमित मिले हैं। दूसरी ओर 636 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए। इन लोगों ने क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2689 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed