फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   26.50 crore will be spent on dilapidated roads and drains

Moradabad News: खस्ताहाल सड़कों और नालों पर खर्च होंगे 26.50 करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
26.50 crore will be spent on dilapidated roads and drains
मुरादाबाद। शहर में करीब 26.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर की खस्ताहाल सड़कों और नालों की दशा सुधारी जाएगी। दो करोड़ रुपये पथ प्रकाश पर भी खर्च किए जाएंगे। मेयर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग की हुई बैठक में यह लिया गया।
विज्ञापन

पीलीकोठी स्थित मेयर के कैंप कार्यालय सभागार में हुई इस बैठक में 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि शहर में सबसे अधिक दशा सड़कों की खराब है। बैठक में तय किया गया कि 15 वें वित्त आयोग निधि की टाइड ग्रांट 19.75 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके विपरीत 20.70 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए। इसमें 8.67 करोड़ रुपये जल सुधार कार्य पर खर्च किए जाएंगे। इसमें नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी इसके अलावा कुछ नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 8.03 करोड़ रुपये कूड़ा प्रबंधन पर खर्च होगा। चार करोड़ रुपये जल संरक्षण पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

अनटाइड ग्रांट में प्राप्त 13.67 लाख रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसके विपरीत 16.5 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए। तय किया गया कि इसमें 13.05 करोड़ रुपये सड़क सुधार, नाली, जल निकास पर खर्च करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा तीन करोड़ रुपये पथ प्रकाश पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में 40 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अवस्थापना निधि में प्राप्त 7.09 करोड़ रुपये की धनराशि के विपरीत 12.65 लाख रुपये के विकास कार्य का खाका तैयार किया गया। यह धनराशि सड़क सुधार, नाला-नाली, साइड पटरी व पार्क सुधार पर खर्च की जाएगी। मेयर ने बताया कि जो अतिरिक्त धनराशि है उसका वहन राज्य वित्त आयोग की प्राप्त होने वाली धनराशि से किया जाएगा।

बैठक में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव, सचिव एमडीए अंजू लता के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नावेद अहमद खान आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed