फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   265 connecting roads and streets of the city will be constructed

Moradabad News: शहर के 265 संपर्क मार्गों और गलियों को होगा निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
265 connecting roads and streets of the city will be constructed
मुरादाबाद। नगर निगम ने विभिन्न योजनाओं के तहत शहर के 265 संपर्क मार्गों और गलियों को बनाने के लिए टेंडर पास कर दिया है। कई वार्डों में टाइल्स भी बिछाई जाएगी। मंदिरों के मार्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है। संपर्क मार्गों के काम को कराने के लिए ठेकेदार नियुक्त किए गए हैं। शर्तों के अनुसार गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने 265 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ का टेंडर सितंबर माह में निकाल दिया था। इसमें 15 वित्त आयोग के तहत 150 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए अगस्त और सितंबर माह में टेंडर निकाला था। इसी प्रकार नगरीय अवस्थापना निधि के तहत 99 संपर्क मार्गों का भी टेंडर निकालने के बाद ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंप दी है। राज्य वित्त आयोग के तहत 15 संपर्क मार्गों का निर्माण होना तय किया गया है। इनमें वार्ड नंबर एक के तीन, वार्ड संख्या दो, तीन और चार के तीन-तीन संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड संख्या पांच और छह में एक-एक मार्ग बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर सात और आठ के दो-दो, वार्ड नंबर दस और 11 के एक एक मार्ग बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 12 के तीन, वार्ड नंबर 13 के दो और वार्ड 14 के तीन संपर्क मार्गों का निर्माण होगा। वार्ड संख्या 15 में एक संपर्क मार्ग, वार्ड संख्या 16 में तीन संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर हुआ है। वार्ड 17 में तीन और वार्ड 18 के दो संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इसी प्रकार शहर के अन्य वार्डों के संपर्क मार्ग बनाए जाने की योजना है। वार्ड संख्या 24 पंडित नंगला में रामलीला मैदान और रामलीला मंच का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर नगर निगम में पंजीकृत ठेकेदारों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed