फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   26 trains of mega block and division will be affected till January 6.

Moradabad News: छह जनवरी तक मेगा ब्लॉक, मंडल की 26 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
26 trains of mega block and division will be affected till January 6.
मुरादाबाद। गाजियाबाद के पास महरौली स्टेशन पर ट्रैक सुधार का काम छह जनवरी तक चलेगा। इसके लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक का एलान किया है। ब्लॉक के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें अवध असम, सप्तक्रांति, काठगोदाम एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। नौ नवंबर से छह जनवरी तक करीब एक लाख यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा।
विज्ञापन

अलग-अलग तारीख में अलग-अलग समय पर काम होने से 12 ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा, जबकि 14 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 13, 28 नवंबर, 4, 19, 25 दिसंबर व पांच जनवरी को लालगढ़ से चार घंटे देरी से चलेगी। इसी तरह (12038) दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस 14, 29 नवंबर, 5, 20, 26 दिसंबर व छह जनवरी को दिल्ली से चार घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा (13257) गानापुर-आनंदविहार जनसाधारण एक्सप्रेस, (15273) रक्सौल-आनंदविहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, (22541) बनारस-आनंदविहार गरीबरथ एक्सप्रेस 19, 25 दिसंबर व पांच जनवरी को रास्ते में डेढ़ घंटे रोकनी पड़ेगी। (15057) गोरखपुर-आनंदविहार 19 दिसंबर को रास्ते में डेढ़ घंटे में रोकी जाएगी। (15059) लालकुआं-आनंदविहार एक्सप्रेस 26 दिसंबर को रास्ते में डेढ़ घंटे रोकी जाएगी। (15715) गरीब नवाज एक्सप्रेस पांच जनवरी को एक घंटे, (12583) डबल डेकर एक्सप्रेस 20, 26 दिसंबर को एक घंटे, (14321) आला हजरत एक्सप्रेस 20 दिसंबर, छह जनवरी को एक घंटे रास्ते में रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर कहां से कहां तक किस तारीख में चलेगी लेट
12037 कोटद्वार-दिल्ली 14, 29 नवंबर, 5, 20, 26 दिसंबर, 6 जनवरी
12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 9, 19, 24 नवंबर
15035 दिल्ली-काठगोदाम 9, 19 व 24 नवंबर
14315 बरेली-नई दिल्ली 20, 26 दिसंबर व 6 जनवरी
14316 नई दिल्ली-बरेली 9, 19, 24 नवंबर
14014 आनंद विहार-सुल्तानपुर 9 नवंबर
14008 आनंद विहार-रक्सौल 19 नवंबर
14016 आनंद विहार-रक्सौल 24 नवंबर
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 24 नवंबर
04335 मुरादाबाद-गाजियाबाद 20, 26 दिसंबर व 6 जनवरी

यह ट्रेनें भी रास्ते में रुकेंगी
14311 आला हजरत एक्सप्रेस 26 दिसंबर
15279 सहरसा-आनंदविहार 19 दिसंबर, पांच जनवरी
19270 पोरबंदर एक्सप्रेस पांच जनवरी
14322 आला हजरत एक्सप्रेस 8, 23 नवंबर
14312 आला हजरत एक्सप्रेस 18 नवंबर
19601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी 9 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed