{"_id":"6960192201488f6b050a7c60","slug":"26-lawyers-who-passed-the-aib-exam-were-honored-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110526-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एआईबी परीक्षा पास करने वाले 26 वकील सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एआईबी परीक्षा पास करने वाले 26 वकील सम्मानित
Fri, 09 Jan 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील के 26 युवा अधिवक्ताओं द्वारा ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर लेने के उपलक्ष्य में तहसील बार एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने परीक्षा पास करने वाले सभी वकीलों को सम्मानित किया। इस दौरान बार और बेंच के बीच बेहतर रिश्ते बने रहने का संकल्प लिया गया।
तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया बार की परीक्षा बिलारी तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य 26 वकीलों ने पास की है। अब इन सभी के अभिलेख सीओपी प्रमाण के लिए बार काउंसिल के प्रयागराज स्थित कार्यालय भेजे जाएंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि तहसील बार के संरक्षक रामकुमार सिंह यादव रहे। एसडीएम ने सभी बार सदस्यों को अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के साथ सुनील कुमार, जबर सिंह, अनोद कुमार सिंह, चेतन्यपाल सिंह, विक्रांत कुमार, परमजीत सिंह आदि बार पदाधिकारियों ने विचार रखे।
ऑल इंडिया बार परीक्षा पास करने वाले वकीलों में आतिफ कमाल, ताहिर हुसैन, अबुल हसन, योगेंद्र कुमार, कपिल चौधरी, इरफान मलिक, वेदराम मौर्य, मोहम्मद फैजान, अनिल कुमार,नासिर हुसैन, राहुल कुमार, कपिल कुमार शर्मा, शुभम राघव, सुमित चौधरी, श्रीओम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, शुभम राघव,पुनीत कुमार, बंटी सिंह, शाहरुख मलिक, राजकुमार सिंह,, मोहम्मद तबरेज खान, बसर अली अशोक कुमार, अनुभव शर्मा, जाहिद मलिक आदि शामिल रहे।