{"_id":"5eb709a98ebc3e90a8332a5a","slug":"256-corona-sampel-in-moradabad-in-one-day-city-news-mbd348697865","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में एक दिन में रिकार्ड 256 कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में एक दिन में रिकार्ड 256 कोरोना सैंपल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी सैंपल की संख्या बढ़ा दी है। सब्जी और दूध वाले के अलावा पार्षद के पॉजिटिव आने के बाद से शनिवार को कोविड 19 के परीक्षण के लिए रिकार्ड 256 नमूने लिए गए। इनमें 106 सैंपल सब्जी मंडी से हुए हैं। फल एवं सब्जी की होम डिलीवरी करने के अलावा ठेली और दुकानों पर फल एवं सब्जी बेचने वालों के रैंडम सैंपल कराए गए हैं।
नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि शुक्रवार को दूध, फल वाले के अलावा पार्षद की पॉजिटिव रिपोर्ट ने विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विभाग ने हॉटस्पॉट इलाकों के बाहर भी रैंडम सैंपल शुरू कर दिए हैं। शनिवार को 256 सैंपल लिए गए। इनमें 106 सैंपल सब्जी मंडी से हैं। टीएमयू से 38, अमन कमेटी के 35 लोगों, देवबंद से लौटेकर आए पांच लोगों के सैंपल हुए। एमआईटी से नौ, आइसोलेशन वार्ड से तीन, डायलिसिस यूनिट से दो, कॉसमॉस अस्पताल से दो, साईं हॉस्पिटल से छह, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के 23 और कटघर क्षेत्र के 22 सैंपल लिए गए हैं। अब तक सैंपलों की संख्या 3044 पहुंच गई है। इनमें 2236 निगेटिव, 427 प्रतीक्षारत हैं। 80 सैंपल रिपोर्ट में संशय और 64 रिजेक्ट हैं। इनके सैंपल दोबारा भेजे जा रहे हैं।
दो और मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
मुरादाबाद। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डा. संजीव बेलवाल ने बताया की शनिवार को भी कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए दो लोगों की अस्पताल से छुट्टी की गई। इनमें एक व्यक्ति टीएमयू और एक कोविड 19 एल-1 से है। जिले में अब मात्र 27 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। अब तक 90 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
594980 लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग
मुरादाबाद। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग भी तेज कर दी है। शनिवार को थाना मझोला क्षेत्र, मानसरोवर कोलानी के अलावा शहर के अन्य इलाकों में 75 टीमों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। 3699 घरों में पहुंचकर 18202 व्यक्तियों की जांच की। जिले में अब तक 123644 घरों में 594980 लोगों की स्क्रीनिंग हो गई है।
संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
मुरादाबाद। कोरोना नोडल अधिकारी डा. संजीव यादव ने कहा कि लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का फैलाव धीमा जरूर हुआ है, लेकिन नबावपुरा, गलशहीद, मुगलपुरा क्षेत्र संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील बने हैं।