फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2500 students appeared in exam of icse board

दो पालियों में हुई आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा, 2500 विद्यार्थी पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
2500 students appeared in exam of icse board
मुरादाबाद। जनपद में मंगलवार को आईसीएसई की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंचे। 10वीं कक्षा की अंग्रेजी लिटरेचर और 12वीं की सामान्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 12 केंद्रों पर 10वीं और सात केंद्रों पर 12वीं के छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 2500 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 3:30 तक चली। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान आया था। ज्यादातर विद्यार्थियों ने काफी समय शेष रहते पूरा पेपर हल कर लिया। आईसीएसई की सिटी कोऑर्डीनेटर इंदु पारिख ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को मास्क लगे होने के बाद ही प्रवेश दिया गया। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। इसके अलावा मंगलवार से सीबीएसई बोर्ड की भी परीक्षा भी शुरू हो गई हैं। इसमें पहले दिन तीन केंद्रों पर चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। वैकल्पिक विषय होने के कारण कुल 25 विद्यार्थियों की ही परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed