फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 women of Chandausi caught in the trap of blackmailer

फेसबुक ने फंसायाः चंदौसी की 25 महिलाएं ब्लैकमेलर के जाल में फंसीं

Sun, 23 Feb 2020 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
25 women of Chandausi caught in the trap of blackmailer
demo pic - फोटो : amar ujala

मोटापा कम करने के नाम पर शहर की पचीस से अधिक संभ्रांत महिलाएं ब्लैकमेलर के जाल में फंस गईं। इन महिलाओं का फेसबुक अकाउंट हैक करके उसके माध्यम से अन्य महिला मित्रों से चैट करके पहले तो उनकी नग्न तस्वीरें मंगाई गई। फिर लाखों रुपये की उगाही की गई।

विज्ञापन


कुछ महिलाओं ने शनिवार की शाम को कोतवाली जाकर मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।  कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, जांच के लिए साइबर सेल को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


साइबर अपराधी के जाल में फंस चुकी महिलाओं ने एकत्र होकर शहर कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को भी फोन पर मामले की जानकारी दी गई। महिलाओं ने बताया कि ब्लैकमेलर सबसे पहले किसी महिला की फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर के जरिये अन्य महिलाओं से चैट करता है। महिला समझती है कि उसकी अपनी दोस्त/सहेली बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला को अतिशीघ्र मोटापा कम कराने की युक्ति सुझाने की बात कही जाती है। मोटापा देखने के नाम पर महिला से चेहरे सहित प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें मांगी जाती है। एक महिला से तो उसकी बहन की फेसबुक आईडी को हैक करके कई तस्वीरें मंगा ली गई हैं। इन तस्वीरों को एक मोबाइल फोन नंबर देकर व्हाट्सएप पर मंगाया। 


इसके बाद अब ब्लैकमेलर ने उन्हीं फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हैकर्स ने अकाउंट नंबर 07112413000016 और आईएफसीई कोड ओआरबीसी 100711 दिया है। बताया गया है कि बदनामी से बचने को कई महिलाओं ने धनराशि भी खाते में डाल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed