फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2.5 lakhs were cheated in the name of getting a crane operator's job in Singapore, sent on a tourist visa and held hostage

Moradabad News: सिंगापुर में क्रेन ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे ढाई लाख, टूरिस्ट वीजा पर भेज कर बनाया बंधक

Mon, 11 Aug 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakhs were cheated in the name of getting a crane operator's job in Singapore, sent on a tourist visa and held hostage
ठाकुरद्वारा। एक बेरोजगार युवक को क्रेन ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी कर ली। टूरिस्ट वीजा पर सिंगापुर की बजाय मलेशिया भेज दिया गया। वहां पर उसे बताया गया काम दिलाने की बजाय बंधक बनाकर उसका उत्पीड़न किया गया। गांव वोवदवाला निवासी फिरोज आलम ने डीआईजी, एसएसपी और सीओ को प्रार्थना पत्र भेज कर कहा है कि उसके पास क्षेत्र के गांव दारापुर और उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दो लोग आये। उन्होंने उसे बताया कि सिंगापुर में क्रेन ऑपरेटर की जरूरत है यदि वह चाहे तो उसे वहां भेजा जा सकता है। दो लाख प्रति माह सैलरी मिलेगी इसके बदले उसे ढाई लाख रुपए देने होंगे। वह उनके झांसे में आ गया। उनपर विश्वास कर ढाई लाख रुपये और अपना पासपोर्ट दे दिया। कुछ पैसे उन्होंने एक बैंक खाते में ऑनलाइन भी ट्रांसफर करवाये। उसे करीब दो माह पूर्व सिंगापुर की बजाय टूरिस्ट बीजा पर मलेशिया भेज दिया गया। वहां पर वह बताई गई कंपनी की तलाश करता रहा लेकिन वह कंपनी नहीं मिली। तब उसने संबंधित को फोन किया तो वह उसके पास आया और उसे एकान्त में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। उसका उत्पीड़न किया और उससे 50 हजार की मांग की। जिस पर उसने अपने घर से आरोपी को मंगवाकर 50 हजार रुपए दिए। किसी तरह वह अपने घर पर वापस पहुंचा। उसका कहना है कि जब उसने आरोपियों से तीन अगस्त को अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फिरोज आलम ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed