फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 lakh extortion money demanded from doctor in Pakbada

Moradabad News: पाकबड़ा में डॉक्टर से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
25 lakh extortion money demanded from doctor in Pakbada
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉ. अतीकुर्रहमान से फोन पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रकम न देने पर आरोपियों ने डॉक्टर और उनके बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। धमकियां मिलने से घबराए डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पाकबड़ा में दिल्ली रोड स्थित खैरुल निशा मंजिल निवासी डॉ. अतीकुर्रहमान कैलसा रोड पर जियारत वाली मस्जिद के पास अलशिफा के नाम से नर्सिंग होम चलाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे वह नर्सिंग होम में अपने चेंबर में मरीज देख रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन


उन्होंने फोन रिसीव किया तो फोन करने वाले ने कहा कि आप अपना व्हाट्सएप खोल कर देखिए। अंजान नंबर से डॉक्टर के बेटे की फोटो भेजी गई थी। फोन करने वाले ने कहा की तीन से चार दिन के अंदर 25 लाख रुपये दे दो। वरना तुम्हें और तेरे बेटे को जान से मार देंगे। फोन पर दो लोग बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है। तब आरोपियों ने कहा कि तुम्हें पैसे के इंतजाम के लिए समय दे रहे हैं। शनिवार के दिन जब तुम स्कूटी से अपने घर की ओर जाओगे, तुम्हें मार देंगे। सोमवार को फिर डॉक्टर के पास कॉल की गई और कहा रकम का इंतजाम जल्दी कर लो वरना तुम्हारी और तुम्हारे बेटे की जिंदगी खत्म कर देंगे। नर्सिंग होम संचालक डॉ. अतीकुर्रहमान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।
डॉक्टर की सुरक्षा में पुलिस तैनात
डॉ. अतीकुर्रहमान को धमकी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। डॉक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस की एक टीम ने डॉक्टर के नर्सिंग होम और घर के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं। इसमें देखा गया है कि हाल फिलहाल में कौन-कौन डॉक्टर से मिलने आएं हैं।

पुलिस तीन लोगों से कर रही पूछताछ
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दो लोग पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी हैं और दोनों सगे भाई हैं। तीसरा युवक संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव का है। धमकी देने में जिस मोबाइल और नंबर का इस्तेमाल किया गया है, वह इसी माह खरीदा गया है। इस नंबर को केवल धमकी देने में ही इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा किसी नंबर पर कॉल नहीं की गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article