फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 km. Long drain will provide relief from bad smell and dirt

Moradabad News: 25 किमी. लंबा नाला दिलाएगा बदबू और गंदगी से निजात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
25 km. Long drain will provide relief from bad smell and dirt
मुरादाबाद। दिल्ली रोड, संभल रोड और रामपुर रोड पर 25 किलोमीटर लंबे नाले का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। स्मार्ट सिटी की ओर से 49 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों पर नालों को सुधारने का काम किया जा रहा है। यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। इससे सड़क के किनारे बदबू और गंदगी से भी लोगों को निजात मिल जाएगी। बरसात के समय नाला चोक होने और जलभराव की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला में पिछले दिनों नालों की सफाई को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की गईं। इसके बाद स्मार्ट सिटी की ओर से दिल्ली रोड, संभल रोड और रामपुर रोड के नालों की समस्या का समाधान निकालने के लिए काम शुरू किया गया। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली रोड स्थित चैतिया फार्म से लेकर करूला तक नाले की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

यहां पहले से मौजूद नालों को पूरी तरह से साफ कराने के साथ जहां-जहां भी नाला टूटा है, वहां पक्का नाला बनाया जा रहा है। 25.2 किलोमीटर लंबे नाले के सुधार का काम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश जल निगम करा रहा है। योजना के मुताबिक 22.6 किलोमीटर नाला पूरी तरह साफ किया जाएगा। इन सड़कों पर 2.5 किलोमीटर का क्षेत्र ऐसा है, जहां पर पहले से नाला नहीं है, वहां नया आरसीसी नाला बनाया जाएगा। नाले का कायाकल्प चैतिया फार्म, बुद्धा पार्क, साईं अस्पताल, कैल्टन स्कूल, ढक्का की पुलिया से होते हुए संभल रोड और रामगंगा विहार तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
पंपिंग स्टेशन का भी होगा निर्माण
योजना में संभल रोड पर एक पंपिंग सेंटर का भी निर्माण होना प्रस्तावित है। नाला ओवरफ्लो होने या बरसात के दिनों में इस पंपिंग सेट से ही पानी को डीजल जेनरेटर के माध्यम से गांगन नदी तक बहाया जाएगा। यह पंपिंग स्टेशन संभल रोड पर ढक्का गांव के पास बनाया जाएगा। मौजूदा समय में यहां नाला नहीं होने से एक मैदान में जलभराव है। नया नाला बन जाने से इस मैदान पर हुए जलभराव को भी पूरी तरह से साफ किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।


------------
25.2 किलोमीटर के नाले की सफाई, मरम्मत और उसके शुद्धीकरण कराए जाने का काम जारी है। दिसंबर के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। - एके मित्तल, मुख्य अभियंता, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed