फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2400 meter long Sheshnag train passed through Moradabad railway track

हलचल : मुरादाबाद रेलवे ट्रैक से गुजरा 2400 मीटर लंबा 'शेषनाग'

Thu, 30 Sep 2021 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 30 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
2400 meter long Sheshnag train passed through Moradabad railway track
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरती 250 डब्बे की शेशनाग मालगाड़ी। - फोटो : CITY

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय हर कोई स्तब्ध रहा गया, जब 2400 मीटर लंबी शेषनाग ट्रेन यहां से गुजरी। इस मालगाड़ी में 58-58 वैगन के तीन रैक जोड़कर चलाया गया। इस प्रकार इसमें कुल 174 डिब्बे थे। वहीं मालगाड़ी का वजन तकरीबन 20 हजार टन था। इस मालगाड़ी में मुरादाबाद से गार्ड की तैनाती की गई और फिर मंडल के सहारनपुर स्टेशन भेजा गया।

विज्ञापन


मालगाड़ी की लंबाई काफी ज्यादा होने के कारण रेलवे स्टेशन से गार्ड को बाइक पर बैठाकर गार्ड केबिन तक ले जाना पड़ा। मालगाड़ी का गार्ड केबिन स्टेशन से दो किमी दूर हनुमान मूर्ति के पास था। इस प्रक्रिया में 20 मिनट लग गए। इसके बाद ट्रेन यहां से सहारनपुर के लिए रवाना हुई। इस मालगाड़ी को लखनऊ मंडल के आलमबाग से मुरादाबाद मंडल के सहारनपुर के लिए चलाया गया।
विज्ञापन


गाड़ी को रास्ते में मुरादाबाद के अलावा कहीं नहीं रोका गया। इस विशेष मालगाड़ी में तीन इंजन लगे थे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि समय, संसाधन और ट्रैफिक की बचत के उद्देश्य से रेलवे ने इस मालगाड़ी को चलाया है। आलमबाग से सहारनपुर तक मालगाड़ी खाली चलाई गई। इसके बाद इसे अंबाला मंडल को सौंप दिया गया। वहां से इसमें खाद्यान की लोडिंग होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed