फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 year old girl runs away with her 17 year old lover

Moradabad News: 24 वर्षीय युवती 17 साल के प्रेमी को लेकर फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
24 year old girl runs away with her 17 year old lover
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती 17 साल के किशोर को लेकर फरार हो गई। किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिता का कहना है कि उसका बेटा घर से 40 हजार रुपये की नकदी और मां के गहने भी ले गया।

मझोला के पैपटपुरा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने शनिवार को एसएसपी के समक्ष पेश होकर बताया कि उसका बेटा 17 वर्ष का है। बेटे को मझोला क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर निवासी 24 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 25 मई को युवती किशोर को अपने साथ भगा कर ले गई। जाते समय किशोर घर से 40 हजार रुपये की नकदी और मां के जेवर भी अपने साथ ले गया। 27 मई की सुबह करीब नौ बजे उसके पास एक कॉल आई। कॉल युवती की मां की थी। उसने कहा कि तुम्हारा बेटा मेरी बेटी से प्यार करता है। तुम लोग सोने-चांदी के सात आभूषण और 11 जोड़ी साड़ी लेकर आ जाओ। हम दोनों की शादी करा देंगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि को आरोपी युवती और उसके परिवार वालों केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed