फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 lakh rupees were cheated from the gym operator

Moradabad News: मकान बेचने के नाम पर जिम संचालक से ठग लिए 24 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
24 lakh rupees were cheated from the gym operator
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बसंत विहार में रहने वाले जिस संचालक लवकेश से 24 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने उन्हें अपना मकान बेचने का झांसा देकर रकम ली थी। मकान का बैनामा कराने का समय आया तो आरोपी किसी दूसरे को मकान बेचकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी, उसकी मां और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लवकेश ने बताया कि उनके जिम में बुलंदशहर के भगवानपुर निवासी राहुल एक्सरसाइज करने आता था। आरोपी ने बताया था कि सिरकोई भूड़ में उसका मकान है। जिससे वह बेचना चाहता है। दोनों के बीच बातचीत के बाद 32 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया था। इसके बाद आरोपी ने लवलेश से 24 लाख रुपये ले लिए थे। जब भी जिम संचालक ने मकान के बैनामे को करता वह टाल मटोल कर देता था। इसके बाद आरोपी और उसके परिजन अजय को मकान बेचने के बाद यहां से भाग गए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी और उसके चचेरे भाई ने धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि राहुल, उसकी मां कैशो देवी, मझोला के डिडौरा निवासी अजय और राहुल के चचेरे भाई सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article