फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   24 coach train will run from Harrawala soon

Moradabad News: हर्रावाला से जल्द चलेगी 24 कोच की ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
24 coach train will run from Harrawala soon
मुरादाबाद। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के दृष्टिगत हर्रावाला एक महत्वपूर्ण स्टेशन होगा। यहां से जल्द ही रेलवे 24 कोच की ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नवागत डीआरएम संग्रह मौर्य ने हर्रावाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने हरिद्वार, रायवाला, कांसरो व देहरादून स्टेशन का भी मुआयना किया। इन स्टेशनों पर विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। हरिद्वार स्टेशन पर प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन यार्ड की संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टि से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी।
विज्ञापन

रायवाल में भी प्लेटफार्म को 18 कोच से 24 कोच की ट्रेन के लिए उपयुक्त बनाने के लिए विस्तार करने पर अधिकारियों से चर्चा की। कांसरो स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। हर्रावाला में प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने व यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों के चर्चा की। देहरादून स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वातानुकूलित वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीआरएम (ओपी) पारितोष गौतम, सीनियर डीएसटीई अक्षय कुमार, लीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीओएम आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed