{"_id":"6175aeb77fbe844eeb68057a","slug":"22-trains-canceled-due-to-doubling-passengers-upset-railways-lost-crores-city-news-mbd4072520171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरीकरण के चलते 22 ट्रेनों को किया रद्द, यात्री परेशान, रेलवे को करोड़ों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरीकरण के चलते 22 ट्रेनों को किया रद्द, यात्री परेशान, रेलवे को करोड़ों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 25 से 29 अक्तूबर तक मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार-लक्सर रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग और सहारनपुर-मुरादाबाद, देहरादून-लक्सर स्टेशन के बीच दोहरीकरण के कारण 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 37 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और 13 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। दीपावली से ठीक पहले बिना प्लानिंग के इस कार्य के कारण हजारों रेलयात्री परेशान हैं। दीपावली के लिए 20 हजार से अधिक यात्रियों ने एक माह पहले से बुकिंग कराई थी। ये सभी बुकिंग 28 और 29 अक्तूबर की हैं।
अब अचानक 22 ट्रेनों के रद्द होने से इन सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे को भी करोड़ों रुपये का नुकसान इस कार्य के कारण हो रहा है। नियमानुसार रेलवे सभी यात्रियों के टिकट के रुपये रिफंड कर रहा है। कई यात्री इस कार्य को असमय बताकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि दिसंबर से फरवरी के बीच 35 से ज्यादा ट्रेनें उक्त रेलंखड में रद्द रहेंगी, तब यह कार्य ज्यादा आसानी से किया जा सकता था लेकिन अब त्योहार को मौके पर असमय नॉन इंटरलॉकिंग करके यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। ज्ञात हो कि 25 से 29 अक्तूबर के बीच मसूरी एक्सप्रेस, दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, हेमकुंड स्पेशल समेत 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा योगा स्पेशल, अमृतसर जनशताब्दी, राप्ती गंगा, हरिद्वार एसी सुपरफास्ट और श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को अल्पदूरी के लिए चलाया जाएगा, जबकि चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल, अर्चना सुपरफास्ट स्पेशल, चंडीगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल, दुर्गियाना सपरफास्ट स्पेशल, श्री माता वैष्णोदेवी स्पेश ट्रेन को सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद होकर चलाया जाएगा।
रुड़की से अमरोहा आने के लिए कराई थी बुकिंग, अब फंसे
अमरोहा से रुड़की एक समारोह में शामिल होने के लिए गए 20 यात्रियों ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में वापसी के लिए रिजर्वेशन कराया था। अब नॉन इंटरलॉकिंग के कारण इस ट्रेन को सहारनपुर, मेरठ, हापुड़ होकर मुरादाबाद लाया जाएगा। ऐसे में इन यात्रियों को पहले ट्रेन पकड़ने के लिए सहारनपुर जाना होगा। फिर वहां से मुरादाबाद आकर वापस अमरोहा जाना पड़ेगा। यात्रियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई और टिकट रद्द करा दिए। इसी प्रकार त्योहार के मौके पर अपने घर जाने वाले विभिन्न यात्री अपने टिकट रद्द करा रहे हैं।
विज्ञापन
40 मिनट मुरादाबाद रुकेगी दुर्गियाना एक्सप्रेस
इंटरलॉकिंग और दोहरीकरण के कारण सोमवार को ट्रेन नंबर (05011) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 40 मिनट मुरादाबाद में रोका जाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर (02318) दुर्गियाना एक्सप्रेस को 26 अक्तूबर को मुरादाबाद में 40 मिनट और ट्रेन नंबर (04656) श्री माता वैष्णो देवी-गोरखपुर एक्सप्रेस को 28 अक्तूबर को 30 मिनट अंबाला में रोका जाएगा।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04041-42 मसूरी एक्सप्रेस
04664-63 अमतृसर-देहरादून-अमृतसर
02055-56 देहरादून जनशताब्दी
04610-09 हेमकुंड स्पेशल
02237-38 बेगमपुरा स्पेशल
02092-91 दून जनशताब्दी स्पेशल
04717-18 बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर
02191-92 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर
04310-09 उज्जैनी एक्सप्रेस
04318-17 देहरादून-इंदौर-देहरादून
04373-74 सहारनपुर-देहरादून-सहारनपुर