{"_id":"69b47a8b9a79b027490673d4","slug":"22-teachers-and-15-anganwadi-workers-were-honored-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111153-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 22 शिक्षकों और 15 आंगनबाड़ी वर्कर को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 22 शिक्षकों और 15 आंगनबाड़ी वर्कर को किया सम्मानित
Sat, 14 Mar 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से सहसपुर गांव में हाईवे किनारे स्थित नारायण फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह हमारा आंगन हमारे बच्चे विषय को लेकर उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान टीएलएम प्रदर्शनी भी लगी तथा छोटे बच्चों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पढ़ाने वाले 22 शिक्षकों और 15 आंगनबाड़ी वर्कर को सम्मानित किया गया।
उत्सव कार्यक्रम में मंचासीन खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी विकास कुमार ने कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने को लेकर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन बाल विकास विभाग बिलारी के सहयोग से संभव हो पाया है। कार्यक्रम में मंचासीन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष जगत नारायण शर्मा, इआरपी अक्षय कुमार और बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शिव कुमारी आदि रहे।
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों को सींखने के लिए टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए बालवाटिका का महत्व भी बताया गया। इस दौरान उन 45 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सम्मानित किया गया जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन परिषदीय स्कूल परिसरों में हो रहा है। कार्यक्रम में सक्रियता से प्रतिभाग करने और सम्मानित होने वाले शिक्षकों में रविंद्र शर्मा, नीतू चौधरी, सीमा यादव, हरि सिंह, हिमानी भटनागर, सीमा रानी, प्रमोद कुमार, मोहम्मद इल्यास, सिमी सदफ, अर्चना, शशिवाला, पूनम चौधरी, पल्लवी चौहान, सुखवीर सिंह, अजय कुमार, नाजिम हुसैन, सतीश चंद्रा, रजत कुमार, राकेश कुमार, दिलशाद हुसैन, अखलाक हुसैन और सारिका आनंद आदि मुख्य थे।