{"_id":"5c86c13dbdec221445021112","slug":"21552335165-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य से नहीं बच सकेंगे एसोसिएट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य से नहीं बच सकेंगे एसोसिएट प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 मार्च से शुरू हो जाएगा। शुचिता और पारदर्शिता के लिए मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। साथ ही इस बार एसोसिएट प्रोफेसर मूल्यांकन कार्य से दूरी नहीं बना सकेंगे। विवि अधिकारियों का कहना है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो मूल्यांकन से भागेंगे।
विश्वविद्यालय की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगी। गत वर्ष बड़ी संख्या में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। चैलेंज मूल्यांकन में परीक्षकों की गलतियां सामने आई थीं। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि मूल्यांकन 26 मार्च से शुरू होगा और 25 मई तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा भवन और नेहरू केंद्र में होगा। इस वर्ष पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। परीक्षकों को समुचित सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे शिक्षक जिनका तीन वर्ष का अनुभव होगा, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए अर्ह हो जाएंगे। गत वर्ष पांच वर्ष तक के अनुभव वाले शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया था। निजी कालेजों के शिक्षक भी मूल्यांकन कार्य में लगेंगे। मूल्यांकन में गड़बड़ी को रोकने के लिए समन्वयक बनाए जाएंगे। वह परीक्षकों द्वारा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का औचक मूल्यांकन करेंगे।