{"_id":"5bb3db21867a5570ed379f59","slug":"21538513697-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के दिन ही नहीं पहुंची आधार नामांकन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के दिन ही नहीं पहुंची आधार नामांकन किट
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड बनवाने का अभियान पहले ही दिन फेल हो गया। सरकारी स्कूलों में कई बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। अपर शिक्षा निदेशक शिविर ने दो अक्तूबर से बीआरसी और सीआरसी में शिविर लगाकर बच्चों के आधार कार्ड बनवाने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। आधार नामांकन किट उपलब्ध नहीं होने से बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन सके।
सरकारी स्कूलों में करीब 20 फीसदी बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इनमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम में दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या अधिक है। परिषद की ओर से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को बरेली स्थित डायट में प्रशिक्षण दिया था। परिषद ने आधार नामांकन किट खरीदकर सभी जिलों को भेज दी गई। अपर शिक्षा निदेशक (शिविर) ललिता प्रदीप ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों से दो अक्तूबर से बीआरसी और सीआरसी में आधार कार्ड बनवाने का अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे। अपर शिक्षा निदेशक ने दो अक्तूबर को बनाए जाने वाले आधार कार्ड की संख्या और फोटोग्राफ तीन अक्तूबर तक मांगी थी। मुरादाबाद में अभियान के पहले ही दिन किसी भी ब्लाक में आधार कार्ड नहीं बने। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक आधार नामांकन किट नहीं पहुंची है। जिसके चलते अभियान शुरू नहीं हो पाया है।