{"_id":"5ba94f0f867a555b081aa05a","slug":"21537822479-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से टूटी ओएचई लाइन, ट्रेनें रुकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से टूटी ओएचई लाइन, ट्रेनें रुकीं
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के रायवाला में सोमवार दोपहर बारिश और तेज हवा चलने से पेड़ टूट कर ट्रैक पर गिर गए। जिससे ओएचई लाइन टूट गई। जिससे ट्रेनें तहां तहां रुक गई। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने के बाद ओएचई को ठीक किया गया। सोमवार दोपहर दो बजकर बीस मिनट गेट संख्या 25 सी के गेट मैन राज कुमार ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी कि रायवाला के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गए हैं। जिससे ओएचई तार भी टूट गया। इसके बाद देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस और बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और टूटे पेड़ ट्रैक से हटाने के बाद ओएचई तार ठीक किया। इसके बाद जहां तहां रुकी गई ट्रेनों को चलाया गया। इसके बाद मंडल में अन्य जगह भी ट्रैक पर पानी व पेड़ गिरने से रेल संचालन बाधित हुआ।