{"_id":"5b9c1258867a55013061b746","slug":"21536954968-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। शुक्रवार की सुबह नगर में अनेक स्कूल कालेजाें के सैकड़ों बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली निकालकर नागरिकों से मतदाता जागरूकता और वोट बनवाने का आह्वान किया।
सुबह के समय नगरपालिका कार्यालय परिसर में नगर के रामरतन इंटर कालेज, एवरग्रीन कोहिनूर इंटर कालेज, डा. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, एमएजेएमआई इंटर कालेज, बीएचपी मेमोरियल इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज नगलिया जट, पीसीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्रामोदय हायर सेकेंड्री स्कूल हरौरा के अलावा जेएलएम इंटर कालेज कुंदरकी समेत अनेक स्कूलों के सैकड़ों छात्र इकट्ठा हुए। यहां एसडीएम कुंवर पंकज, पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह और तहसीलदार राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।
नगरपालिका कार्यालय से शुरू हुई यह रैली बिलारी नगर में शाहबाद रोड, मंदिर पौड़ाखेड़ा रोड, पैंठ बाजार, नई सड़क, गांधीपार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग, कोतवाली और महाराणा प्रताप चौक होती हुई तहसील मुख्यालय पर पहुंची। रैली समापन पर सभा हुई। सभा में तहसील अधिकारियों, स्कूलों के प्रधानाचार्यों और नगरपालिका के सभासदों ने मतदाता जागरूकता के लिए आगे आने और सभी पात्र युवाओं से अपने वोट बनवाने का आह्वान किया।