फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला प्रधान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति

महिला प्रधान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति

Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
महिला प्रधान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति
बिलारी। पशु चिकित्सालय की आंशिक भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने की ऑनलाइन पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच के बाद तहसीलदार ने महमूदपुर की महिला प्रधान और एक अन्य के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक महमूदपुर माफी गांव निवासी फुरकान की ओर से बीती 25 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भेजी शिकायत में कहा गया कि महमूदपुर माफी गांव में गाटा संख्या 1492 रकबा 041 एयर पशु चिकित्सालय की भूमि है। आरोप लगाया गया कि इस भूमि पर ग्राम प्रधान के भाई द्वारा प्लॉटिंग चालू कर दी गई है और दुकानों का निर्माण भी शुरू हो गया है। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच उन्होंने राजस्व निरीक्षक गफूर अहमद और हल्का लेखपाल के साथ शुरू की। मौके पर जाकर राजस्व अभिलेखों के हिसाब से पैमाइश की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार के मुताबिक राजस्व संहिता की धारा 60 के तहत ग्राम सभा में निहित भूमि की सुरक्षा का दायित्व भूमि प्रबंधक समिति का भी है। इस मामले में भूमि प्रबंधक समिति की अध्यक्ष नसीम जहां ने अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन नहीं किया है। तहसीलदार ने महिला प्रधान और नियम विरुद्ध प्लॉटिंग करने के आरोपी अतीक अहमद के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति एसडीएम को कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed