फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2.10 lakh voters gave evidence, notice will be issued

Moradabad News: 2.10 लाख वोटरों ने दिए साक्ष्य, जारी होगा नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh voters gave evidence, notice will be issued
मुरादाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के 20.63 लाख मतदाताओं गणना-प्रपत्र सही पाए गए। 2.10 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। इन वोटरों ने गणना-प्रपत्रों में अपना पूरा ब्योरा या साक्ष्य नहीं दिए। अब इन वोटरों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं 3.86 लाख मतदाता अनकलेक्टेबल पाए गए।
विज्ञापन


जिले में मतदाताओं की संख्या 24.59 लाख है। जिले में करीब साै फीसदी गणना-प्रपत्र भरे गए।

एसआईआर अभियान के आखिरी चरण में जिला प्रशासन का ध्यान अनकलेक्टिव मतदाताओं (एएसडी) पर केंद्रित रहा। अनकलेक्टिव वोटरों में अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, मृतक वोटरों को शामिल किया गया था। ऐसे मतदाताओं की संख्या 3.86 लाख पाई गई है। इन वोटराें के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसमें मृतक मतदाताओं की संख्या करीब 73 हजार है। वहीं अभियान के दाैरान 2.10 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हाे सकी है। गणना-प्रपत्र में इन वोटरों ने मतदाता होने से जुड़े साक्ष्य या ब्योरा नहीं दिया है। साक्ष्य देने पर इन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कर लिया जाएगा। ऐसे वोटरों को प्रशासन नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


000

28 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

मुरादाबाद। एसआईआर अभियान के तहत सूची में नाम जुड़वाने का शुक्रवार को आखिरी माैैका था। 31 दिसंबर को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक ली जाएगी। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 21 फरवरी तक की जाएंगी। इसके बाद 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed