फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21 teams will vaccinate five lakh animals

Moradabad News: 21 टीमें करेंगी पांच लाख पशुओं का टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
21 teams will vaccinate five lakh animals
मुरादाबाद। पशुओं को खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण और टैगिंग करेंगी। अभियान में टीकाकरण के लिए 21 टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें जिले में करीब पांच लाख गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण निःशुल्क करेंगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद ने बुधवार को जिला पशु चिकित्सालय में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। अपर निदेशक डॉ. जगदीश ने कहा कि बीमारी से ग्रसित पशुओं से दुग्ध का उत्पादन काफी कम हो जाता है। इससे जानवरों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सात सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार हो और किसी भी ग्राम सभा तक कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दत्त प्रजापति, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉ. जितेंद्र वीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed