{"_id":"66bff15b92aafa71a3042234","slug":"21-policemen-including-sp-traffic-honored-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-459756-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसपी ट्रैफिक समेत 21 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसपी ट्रैफिक समेत 21 पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद। 15 अगस्त को पुलिस लाइन में एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार समेत 21 पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इन्हें 26 जनवरी को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस लाइन में ध्वाजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार को डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा पदक, सहायक रेडियो अधिकारी हरि राज को राष्ट्रपति पुलिस पदक, दरोगा चंद्रशेखर जोशी को सराहनीय सेवा पदक, डिलारी थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चंद यादव, प्रमोद कुमार को भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा पुलिस पदक, सोशल मीडिया सेल से इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, रिट सेल के दरोगा ब्रजेश कुमार, सीओ सिविल लाइंस के पेशी हेमपाल सिंह, डायल 112 के अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, वीरेंद्र वन, पुलिस लाइन से मुकर्रम अली को अति उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना, सोनकपुर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार शर्मा, नागफनी के उप निरीक्षक राकेश कुमार, यूपी-112 के उप निरीक्षक टीकम सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल को डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न (सिल्वर) प्रदान किया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, एमटी कार्यालय के कांस्टेबल चालक साजिद अली, डीसीआरबी के कांस्टेबल राहुल कुमार, रिट सेल की महिला कांस्टेबल अनुप्रिया को सिल्वर चिह्न दिया गया। इसके अलावा मझोला में तैनात निरीक्षक विवेक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक भगतपुर संजय कुमार पांचाल, प्रभारी निरीक्षक बिलारी रविंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी के पीआरओ जसपाल सिंह ग्वाल, एसएसपी के पीआरओ विनोद कुमार समेत जिले के 75 कर्मियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के बाद सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
पीएसी के 22 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
मुरादाबाद। 15 अगस्त पर पीएसी में तैनात 22 पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। पीएसी पश्चिमी जोन की 41वीं वाहिनी के दल नायक ईश्वर सिंह, 44वीं वाहिनी के किरनपाल सिंह, 47वीं वाहिनी के गुल्मनायक राजपाल सिंह, 47वीं वाहिनी के धर्मवीर सिंह, सांता सिंह, 49वीं वाहिनी के धर्मेंद्र कुमार चौहान, मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह, सुरेश सिंह भदौरिया, समरपाल सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अब्बास अली, मोहम्मद सलीम, 43वीं वाहिनी के गुल्मनायक डंबर सिंह, 38वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी सुलह सिंह, 43वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, 23वीं वाहिनी के गुल्मनायक चंद्रपाल को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न दिया गया। 43वीं वाहिनी के गुल्मनायक राजेश कुमार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न मिला। छठी वाहिनी के शिविर पाल जय चंद्र शर्मा, 47वीं वाहिनी के निरीक्षक लिपिक राजबाला चौहान, 44वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र और 28वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया।
-- -- -- -- -
डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
मुरादाबाद। डीआईजी मुनिराज जी ने बृहस्पतिवार सुबह 15 अगस्त पर अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को दिया। डीजीपी द्वारा रजत पदक प्रशंसा चिह्न निरीक्षक जयभगवान सिंह को दिया गया। भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, मुख्य आरक्षी कपिल कुमार, मुख्य आरक्षी जरनैल सिंह को दिया। ब्यूरो